लुधियाना में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी स्कूटी पर आए और बच्ची को उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान बच्ची की 12 वर्षीय ताई की बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। वह बच्ची को बचाने के लिए महिला से भीड़ गई। महिला ने पहले लड़की को थप्पड़ मारे, लेकिन उसने हार नहीं मानी और स्कूटी तक पहुंच गई। इस दौरान जब उसने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों आरोपी उसे स्कूटी से 50 मीटर तक घसीटते ले गए। उसके बाजू और पैर पर चोटें आई हैं। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला