लेह के पास तांगत्से इलाके में 20 मई को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी 23 मई को सामने आई। इस सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे, जबकि इसमें यात्री के तौर पर 3 इन्फेंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे। क्रैश के बाद मेजर जनरल सचिन मेहता की उन दोनों अधिकारियों के साथ ली गई एक सेल्फी वायरल हो रही है। इसमें तीनों अफसर मलबे के पास बैठे नजर आ रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सेना ने एक औपचारिक जांच शुरू की है। टेक्निकल, मशीन
लद्दाख में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 अफसर घायल:हादसे के बाद मेजर जनरल की सेल्फी वायरल; 20 मई की घटना, सेना ने जांच के आदेश दिए
लेह के पास तांगत्से इलाके में 20 मई को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जा…
