मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार को एक युवक ने घर में घुसकर 17 साल की लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के बाद उसने लड़की के गले में रस्सी का फंदा बांधकर छत से लटका दिया। कुछ देर बाद उसे करीब 12 फीट ऊंचाई से नीचे पटक दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। खोड़ चौकी पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल नाबालिग को पहले शिवपुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हमले में उसके सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन पर 60 से अधिक टांके लगे हैं। घर में अकेली थी नाबालिग स्थानीय लोगों के मुताबिक,