संसद में अमित शाह के बयान को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी कई दिनों से गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे। अब जब वे जवाब देने के लिए तैयार हैं, तो राहुल गांधी को भागना नहीं चाहिए। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन को लेकर अमित शाह से जवाब मांग रहे हैं। सरकार ने सोमवार को संसद में कहा था कि शाह इस मुद्दे पर सदन में जवाब देने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी ने देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किसी को शाह के भाषण में दिलचस्पी नहीं है। हम सिर्फ यह जानना चाहत