कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने INDIA ब्लॉक के नेताओं से कहा कि जनता के बीच भाजपा के खिलाफ काफी नाराजगी है। इसी वजह से अगला लोकसभा चुनाव विपक्ष के पक्ष में है। हालांकि उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती चुनावों का स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होना है। बैठक में सहयोगी दलों की ओर से कांग्रेस पर होने वाली आलोचनाओं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने भगवान शिव के विषपान प्रसंग का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वह खुद सहयोगी दलों की हर आलोचना को मुस्कुराकर स्वीकार करेंगे। राहुल ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठकों में अक्सर निराशा का माहौल दिखता है, लेकिन भरोसा रखना चाहिए कि स