कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को केरल के कोट्टायम स्थित पुथुप्पल्ली में रैली में कहा- हम उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री एक महिला होंगी। कांग्रेस चाहती है कि केरल की महिलाएं अपने सपने पूरे करें और उन्हें अपनी पसंद का काम करने की पूरी आजादी मिले। राहुल के इस बयान पर भीड़ ने जोरदार तालियां बजाईं। इसके बाद राहुल ने मजाक में कहा- मेरी इस बात पर पुरुष उतनी तालियां नहीं बजा रहे हैं। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी ने मौजूदा विधायक चांडी ओमन और कांग्रेस उम्मीदवार के साथ साइकिल भी चलाई। इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को डि