कांग्नेस नेता राहुल गांधी सोमवार को केरलम के दौरे पर हैं। उन्होंने कोट्टायम में कहा कि सरकार FCRA कानून में बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। यह चिंता की बात है, क्योंकि इससे सिर्फ RSS को विदेशी फंड मिल सकेगा और बाकी संगठनों पर रोक लग सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि RSS के लिए अलग नियम क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS और भाजपा लोगों में नफरत फैलाकर उन्हें बांटते हैं। राहुल ने सभा के बाद कोट्टायम में मौजूदा विधायक चांडी ओमन के साथ साइकिल भी चलाई। इधर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद