राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) लगातार 5वें दिन अयोध्या पहुंची। टीम ने राम मंदिर टेस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग बातचीत की है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ब्रांच मैनेजर और पहले के ब्रांच मैनेजर को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की है। आज दोपहर सीएम योगी रामलाल के दर्शन करने पहुंचेंगे। लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके कार्यक्रम से दूर रहेंगे। उन्हें आने से मना किया गया है। सूत्रों के अनुसार टीम पहले चरण की अपनी जांच पूरी करने के बाद 20 जून को दोपहर बाद अयोध्या से लखनऊ के ल