राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया है। उस पर लाल रंग से 'रामराज्य कोष' लिखा था। पेटीएम का QR कोड लगा था। 28 जून को हुई इस छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आया। इस बीच, मामले की जांच कर रही SIT को 15 दिन का समय और दिया गया है। इससे पहले, मंगलवार शाम पुलिस ने प्रतापगढ़ के बाबूपुर नारियावा गांव स्थित अविनाश के घर पर भी छापेमारी की। यहां उसके माता-पिता कच्चे मकान में रहते मिले। जबकि, बगल में बना पक्का मकान अविनाश का बताया गया। उसमें ताला लगा हुआ था। पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों