इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने संकेत दिए कि वह इस कानूनी सवाल पर बड़ी बेंच का गठन कर सकती है कि क्या गिरफ्तारी मेमो में केवल टाइपिंग की गलती (टाइपो) होने से गिरफ्तारी अवैध मानी जा सकती है और आरोपी को जमानत मिल सकती है। सुनवाई के दौरान मेघालय सरकार ने सोनम रघुवंशी को मिली जमानत का कड़ा विरोध किया, जबकि सोनम ने हलफनामे में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसे झूठा फंसाया गया है। सुप्रीम कोर्ट में क्या हुआ? राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय सरकार की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टि