राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक्सीडेंट में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है। दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 2.30 बजे हुआ। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। जानकारी के अनुसार 6 लोगों की मौत आग में झुलसने और 2 की सिर में चोट लगने के कारण हुई है। हादसे में 21 लोग घायल हैं। इन्हें दौसा जिला हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण एक्सीडेंट हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एक ग्रामीण