राजस्थान में इबोला वायरस पहला संदिग्ध केस मिला है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई महिला में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण मिले हैं। महिला जयपुर की राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में एडमिट हैं। मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। संदिग्ध मिलने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने तक सभी एहतियाती उपाय जारी रहेंगे। जांच के लिए पुणे भेजे सैंपल RUHS हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि फिलहाल महिला में इबोला वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। इबोला संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण पाए गए हैं। केवल लक्षणों के आधार पर इसे इब