पिछले 15 दिन से भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से को गुरुवार को कुछ राहत मिली। आंधी-बारिश और ओले गिरने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड में तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई। लेकिन गुरुवार को देश में सबसे ज्यादा 44.6°C तापमान विदर्भ के चंद्रपुर में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजस्थान का बाड़मेर, जैसलमेर, अमरावती और आंध्र प्रदेश के रेन्टाचिंताला में तापमान 44°C रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो हफ्ते गर्मी का असर कुछ कम रहेगा। 6 मई तक विदर्भ और 2-3 मई को पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ही लू चलने की आशंका है। शुक्रवार को ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मि