कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। गुजरात से मध्य प्रदेश जा रही थी स्लीपर पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा