पिछले 24 घंटे के अंदर देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला। उत्तर, मध्य और पश्चिमी राज्यों में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि, आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया। इधर, पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों, हिमालयी क्षेत्रों और दक्षिण के कई इलाकों में तूफान और भारी बारिश हुई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत ज्यादा बारिश करीब 21 सेमी तक दर्ज की गई। यूपी का बांदा 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। राजस्थान-मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। एमपी के भोपाल और सीधी राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43°C से ज्यादा रहा। मिजोरम में लगातार हो र