देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर और मंदसौर में सोमवार शाम तेज बारिश हुई। नीमच में ओले गिरे हैं। राजस्थान में सोमवार को कोटा-टोंक-बूंदी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। कोटा में पेड़ भी गिर गए। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र में दोपहर बाद भारी बारिश और ओले गिरे। इससे पेड़ों पर लगे फलों को काफी नुकसान पहुंचा। लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम की 3 तस्वीरें… अगले दिन के मौसम का हाल 31 मार्च-
राजस्थान के कोटा समेत 3 जिलों में ओले गिरे:MP के भोपाल-बैतूल में तेज बारिश, लद्दाख के द्रास में बर्फबारी
देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, मैहर, श्योपुर और मंदसौर में सोमवार शाम तेज बारिश हुई। नीमच में ओले गिरे हैं। राजस्थान में…
