राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश , छत्तीसगढ़, दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिन से पारा 40°C से 44°C के बीच बना हुआ है। बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C, मध्य प्रदेश के नौगांव में 42°C, उत्तर प्रदेश के बांदा में 44°C, महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C दर्ज हुआ। गर्मी के चलते मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा, रतलाम में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। महाराष्ट्र के वर्धा में गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश हैं। छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल के बाद स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अ