त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई। हादसा रतलाम जिले के आलोट के पास लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3.45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान में एंट्री से पहले लूणी रीछा-विक्रमगढ़ स्टेशन के पास एसी कोच (बी-1) में आग लग गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। कुछ ही देर में आग ने बी-1 के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को अपनी चपेट में ले लिया। अभी किसी प्रकार