दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 22 शहरों में मंगलवार को पारा 45°C के पार पहुंच गया। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पूरे मई में MP के कई शहरों में तापमान 45°C से ज्यादा रहेगा। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 48.2°C था। यहां बीते दो पारा 46°C तक पहुंचा था। बांदा में 15 मई 2022 को तापमान 49°C रहा था। यह यहां के इतिहास में सबसे ज्यादा था। पूरे यूपी की बात करें तो 22 जिलों में पारा 40°C रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1° रहा, जो 2 साल में सबसे अधिक था। स्काईमेट के मुताबिक अभी वेस्टर्न डिस्टर्वेंस कमजोर है, कोई वेदर सिस्टम