राजस्थान में 8 दिन में युवा कांग्रेस के 9 करोड़ से ज्यादा मेंबर बन चुके हैं। इससे मेंबर फीस से कुल करीब 7 करोड़ रुपए मिले हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव के दौरान रोज 1 करोड़ रुपए संगठन के फंड में आ रहे हैं। दूसरी ओर, पिछले एक साल में कांग्रेस पार्टी को पूरे राजस्थान से केवल 25 करोड़ रुपए का चंदा मिला था। युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए हर बार पार्टी का सदस्य बनना पड़ता है। हर सदस्य के लिए इस बार 75 रुपए शुल्क जमा कराना अनिवार्य है, तभी वह वोटिंग कर सकता है। राजस्थान में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 21 अप्रैल से सदस्यता अभियान और वोटिंग शुरू हुई है। वोटिंग प्रक्रिया 20 मई तक चलेगी। रोज सवा लाख वोट