भोजपुर में एक युवक ने पुलिस टीम पर पिस्टल तान दी। वो चौकी पर हाथ में पिस्टल लिए थानेदार के सामने बैठा रहा। वो बार बार कह रहा था कि, तुमलोग को ठोक देंगे। युवक के सामने कुर्सी पर बैठे थानेदार उसे समझाते रहे। मामला ज्यादा बढ़ न जाए, इसलिए थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को पीछे हटने के लिए भी कहा। युवक का नाम भरत तिवारी है। युवक बार बार पुलिस वालों को कह रहा था, हमको पिस्टल दिखाता है। बदमाशों को देखकर भाग जाते हो और मेरे सामने पिस्टल चमकाते हो। इस पूरे घटना का 7 मिनट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फेसबुक लाइव आकर पुलिस और जिला प्रशासन को धमका रहा था। इसको लेकर