मोहाली में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनस पर कुल्हाड़ी और किरच से हमला किया था। हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे और वारदात के बाद उसी कार से फरार हो गए। 48 वर्षीय गुरसेवक सिंह सरकारी स्कूल में हेडमास्टर होने के साथ स्मार्ट स्कूलों के इंचार्ज भी थे। डेढ़ महीने पहले भी उन पर हमला हुआ था, लेकिन उस मामले में भी आरोपियों का सुराग नहीं मिला था। अब दूसरे हमले में उनकी मौत के बाद पुलिस दोनों घटनाओं के बीच कनेक्शन त