पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। यहां उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने भोगपुरम एयरपोर्ट पर फैसिलिटीज देखीं। इसकी डिजाइन चुट्टिलू कॉटेज से प्रेरित है। विजयनगरम जिले के भोगपुरम का अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट करीब 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसके बाद रोड शो किया। पीएम दोपहर 3:30 बजे कर्नाटक के मैसूरु में श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम के कार्यक्रम की 4 तस्वीरें… भोगापुरम एयरपोर्ट की 4 तस्वीरे