PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने आवास पर बीजेपी के करीब 37 नवनिर्वाचित और अन्य दलों से आए राज्यसभा सांसदों के साथ नाश्ते पर चर्चा की। इस बैठक में आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए नेता भी मौजूद थे। पीएम ने सांसदों को राजनीतिक दर्शन, संसदीय नैतिकता और व्यक्तिगत आचरण के बारे में मार्गदर्शन दिया। सूत्रों के मुताबिक, यह बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें पीएम ने सांसदों के सवालों के जवाब भी दिए। पीएम ने सांसदों को दिल्ली के राजनीतिक दायरे से बाहर निकलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे केवल लुटियंस दिल्ली तक ही सीमित न रहें। लेटरहेड और सोशल