‘झगड़ा हो तो तुरंत फायर कर देना। कभी झुकना नहीं है। इसी काम के लिए तुमको रखा है। पूरे भारत में मशहूर हूं, सब मैनेज हो जाएगा। मेरी पहचान कई नेताओं से है।’ ये बातें फैजल खान उर्फ खान सर ने अपने कोचिंग संस्थान पर तैनात गार्ड प्रदीप कुमार से कहीं थीं। 2 जून को यह नौबत आ गई। कुछ लोगों ने पटना के मुसल्लहपुर इलाके में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की। भीड़ को उग्र देखकर खान सर ने बॉडीगार्ड्स से कहा- “देख क्या रहे हो, भीड़ पर फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा”। इसके बाद गार्ड प्रदीप कुमार और तालेश्वर सिंह ने गोली चलाई। पटना सिविल कोर्ट ने आज खान सर के दोनों गार्ड्स क