दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट SG115 का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में 150 यात्री सवार थे। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के अनुसार, लैंडिंग के बाद टायर कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा। इस दौरान विमान के अंदर यात्रियों ने तेज झटके महसूस किए। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक दिया। इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। वहीं, अकासा और इंडिगो के एक विमान में भी तकनीकी खराबी आने की जानकारी सामने आई है। लगातार दो विमानों में तकनीकी खराबी आने के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से उड़