मुंबई में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे दादर के प्लाजा सिनेमा के पास एक BEST (नगर निकाय) बस ने 3 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 22 साल के एक लड़के की मौत हो गई और बस के कंडक्टर समेत 6 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोड़ पर ट्रैफिक धीमा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस गाड़ियों को रौंदते हुए निकल गई। बस की टक्कर के बाद तेज आवाज आई और सड़क पर गाड़ियों का मलबा बिखर गया। शिवाजी पार्क पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने वहां पहुंचकर गाड़ी में फंसे घायलों को रेस्क्यू कर निकाला। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हादसे की 4 तस्वी