मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। यहां बकरों की कुर्बानी के लिए रविवार को बनाया गया शेड हिंदू पक्ष की शिकायत पर सोमवार को नगर निगम ने हटा दिया था। इसके बाद मुस्लिम पक्ष ने दोबारा शेड बनाना शुरू कर दिया था। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध किया।दोपहर को मामला तब और बिगड़ गया जब विरोध कर रहे लोग सोसायटी के गेट पर जमा हो गए, नारे लगाए, हनुमान चालीसा पढ़ी और कॉम्प्लेक्स के अंदर एक सुअर लाने की कोशिश की। विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई।
मुंबई की सोसायटी में बकरे लाने पर विवाद से तनाव:दो पक्षों में मारपीट, चाकू से हमले का आरोप, इलाके में पुलिस बल तैनात
मुंबई के मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसायटी के सृष्टि कॉम्प्लेक्स में ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को मंगलवार को कैंपस से बाहर ले जाया गया। …
