हमारी बेटी मां से फोन पर बात कर करते हुए जा रही थी। फिर अचानक चीख सुनाई दी और हमेशा के लिए आवाज खामोश हो गई… यह बात चंड़ीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में 28 जुलाई को जान गंवाने वाली हरियाणा की ज्योति (26) के चाचा जतिंदर ने कही। जतिंदर ने कहा कि सुबह करीब 10 बजे PU प्रशासन की ओर से ज्योति के पिता रविंद्र को फोन पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी को करंट लग गया है और उसकी मौत हो गई है, आप जल्दी आ जाइए, लेकिन हम कैसे मान लें कि यह करंट से हुई मौत है? हमने PU प्रशासन से कहा कि कैंपस इतना बड़ा है, वहां कहीं कैमरे लगे होंगे? कोई ऐसा सबूत दिखा दो, जिससे हमें भी लगे उसकी मौत करंट लगने से हुई है
मां से बात कर रही थी बेटी, अचानक चीख निकली:फिर आई मौत की खबर; चंड़ीगढ़ PU में चाचा बोले- शरीर पर चोट नहीं, कैसे मानें करंट लगा
हमारी बेटी मां से फोन पर बात कर करते हुए जा रही थी। फिर अचानक चीख सुनाई दी और हमेशा के लिए आवाज खामोश हो गई… यह बात चंड़ीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में 2…
