देश में तेज गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले तीन दिन में 16 लोगों की शव रेलवे स्टेशन, सड़क, फ्लाईओवर के नीचे समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर मिले। प्रशासन को आशंका है कि हीटवेव के कारण इन लोगों की मौत हुई। नागपुर में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 46°C रहा। बुधवार को राजस्थान का श्रीगंगानगर देश में सबसे गर्म शहर रहा, यहां तापमान 48°C को पार करके 48.2°C तक पहुंचा। जो सामान्य से 5.5°C ज्यादा रहा। राजस्थान के कई शहरों में तापमान 46°C से 47°C बीच रहा, इनमें पिलानी 47°C, बीकानेर में 46.6°C, चूरू-जैसलमेर में 46.4° शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में बांदा भी पिछले 10 दिन से गर्म शहरों की लि