महाराष्ट्र के सांगली जिले में मंगलवार शाम को तेज बारिश और आंधी के बीच एक मंदिर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, देश में मानसून तय समय से 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है, लेकिन इस बार 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। इधर, यूपी-बिहार समेत 5 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घर