देश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश के बाद हीटवेव की फिर से वापसी हो गई है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कई शहरों में शनिवार को तापमान 40°C के ऊपर दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अमरावती और वर्धा देश के सबसे गर्म शहर रहे। दोनों शहरों का तापमान 46°C रिकॉर्ड हुआ। यवतमाल और ब्रह्मपुरी में 45.2°C पारा रहा। उत्तर प्रदेश में शनिवार को बांदा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज किया गया। इधर, गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित जंगल सफारी (सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क) में जानवरों और पक्षियों के लिए AC, कूलर और स्प