पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार शाम वीडियो मैसेज जारी कर दावा किया कि राज्य में फिर से TMC सरकार बनेगी। ममता ने कहा- हम बंगाल में मां, माटी और मानुष की सरकार बनाने जा रहे हैं। TMC बंगाल में 294 में से 226 से ज्यादा सीटें जीतकर फिर से सत्ता में लौटेगी। ममता ने कहा, ‘एग्जिट पोल भाजपा के इशारे पर दिखाए गए, ताकि TMC कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ा जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने चुनाव के दौरान भाजपा के एजेंट की तरह काम किया।’ वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नतीजों के बाद बंगाल में TMC के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। खड़गे ने कहा, 'अभी कुछ