पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार देर रात 1 बजे कहा, 'अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।' वे भवानीपुर के शेखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्ग रूम 4 घंटे से ज्यादा वक्त रहीं। दरअसल, टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग के अधिकारी मतपेटियां खोलने की कोशिश कर रहे हैं। सबूत में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पार्टी के कार्यकर्ता अनुशीलन केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम पहुंच गए। यहां धरना शुरू कर दिया। उधर, चुनाव आयोग ने कहा, ‘पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी, पार्टियों को बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। बा