तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन ममता बनर्जी ने कल्याण बनर्जी को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप बनाया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखकर मांग की है इस जानकारी तत्काल प्रभाव रिकॉर्ड में लेकर जरूरी कार्रवाई की जाए। एक दिन पहले TMC के लोकसभा में 28 सांसदों में से 20 ने बगावत के बाद ममता का साथ छोड़ दिया था। उन्होंने NDA सरकार को समर्थन देने का फैसला किया। इन लोगों ने काकोली घोष दस्तीदार को अपना चीफ व्हिप चुना था। खुद काकोली ने बागी सांसदों के साइन वाला लेटर लोकसभा स्पीकर भेजा था। इसमें TMC से अलग हुए अलग संसदीय ब्लॉक के रूप में अलग सिटिंग मांगी थी। चीफ व्हिप किसी पार्टी क