पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस यानी TMC में फूट ममता की हार के 14 दिन बाद ही शुरू हो गई थी। बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक 18 मई को 19 सांसदों ने बगावत करते हुए लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा था। बागी सांसदों ने अलग गुट बनाने की मांग की है। स्पीकर को भेजी गई चिट्ठी में जिन 19 सांसदों ने साइन किए थे, वह लेटर अब सामने आया है। इनमें यूसुफ पठान, सायोनी घोष, काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुल 20 सांसदों ने बगावत की है। एक नाम जो बचा है, वो बड़ा नेता है। जल्द ही उनका नाम भी सामने आ जाएगा। TMC के लोकसभा में कुल 28 सा