तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीनीयर लीडर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने नियुक्ति के महज एक महीने बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के अन्य सभी पद भी छोड़ दिए हैं। उनके बागी गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। चंद्रिमा ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ममता बनर्जी की फोन पर की गई नाराजगी के बाद लिया। शुक्रवार को बागी गुट के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कोलकाता में पार्टी हेडक्वार्टर पर कब्जा कर लिया था। उस समय चंद्रिमा भवन में मौजूद थीं, लेकिन कुछ देर बाद वहां से चली गईं। ममता ने चंद्रिमा पर बागी गुट का साथ देने का आरोप लगाया था। चंद्रिमा के इस्