हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में मनमानी करने वाले टूरिस्टों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मनाली पुलिस ने गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य राज्यों से आए 12 टूरिस्टों के एक-एक हजार रुपए के चालान काटे। दरअसल, विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे टूरिस्ट सेल्फी लेने और रोमांच के लिए ब्यास नदी के बीचों-बीच पहुंच रहे हैं। ‘दैनिक भास्कर एप’ ने दो दिन पहले ‘हिमाचल में सेल्फी के लिए नदियों में उतर रहे टूरिस्ट’ शीर्षक से खबर छापकर टूरिस्ट की सुरक्षा का मामला उठाया था। इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है। बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जगह-जगह स