हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में आज (मंगलार को) शाम के वक्त भारी बारिश हुई। इससे सारा पानी सड़कों पर आ गया। विश्वकर्मा मंदिर के आसपास बारिश का पानी और कचरा दुकानों में घुस गया। इस दौरान वाहन चालकों को भी गाड़ियां निकालने में परेशानी हुई। राज्य के अन्य भागों में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मंडी के गोहर में 4.6 मिमी, जोत में 4.1 मिमी, कुफरी 3.96 मिमी, भटियात 3.81 मिमी, पच्छाद 2.4 मिमी, सुंदरनगर 1.79मिमी, शिमला 1.26 मिमी और कोटखाई में 1.12 मिमी बारिश हुई। राज्य में अगले छह दिन भी अच्छी बारिश के आसार है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट्रांग हो रहा है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस स्ट