चंडीगढ़ से हरिद्वार कांवड़ लेने गए 4 दोस्तों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। चारों गंगाजल भरकर चंडीगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में गंगनहर में नहाते समय एक युवक तेज बहाव और नहर की दलदली मिट्टी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए तीन साथी भी गहरे पानी में कूद गए। देखते ही देखते चारों पानी में डूब गए। इनमें पहली बार कांवड़ लेने गए सेक्टर-30 निवासी नीतिश की मां को सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि उन्होंने बेटे को जाने की अनुमति क्यों दी। नीतिश ने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह न तो पानी में नहाने उतरेगा और न ही कोई जोखिम उठाएगा। दूसरी तरफ, सोमवार (3 अगस्त) को होने वाले जलाभि