मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रात साढ़े 11 बजे के बाद बाजार बंद कराने को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। छोटे दुकानदारों, ठेला संचालकों और सामान्य व्यापारियों पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन बड़े और रसूखदार कारोबारियों पर मेहरबानी की जा रही है। दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में पुलिस की सख्ती और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा फर्क सामने आया है। 11 से 21 जून के बीच किए गए स्टिंग में शहर के बाहरी इलाकों में संचालित कई हाई-प्रोफाइल लाउंज और रेस्टोरेंट आधी रात के बाद तक खुले मिले, जहां खुलेआम शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। कुछ जगहों पर बिना लाइसेंस शराब सर्व करने, फर्जी नामों से बिल बनाने