कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गुरुवार को नेशनल हाईवे-52 पर एक केमिकल टैंकर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। घटना अंकोला के कंचिनाबागिलु इलाके के पास हुई, जहां विस्फोट के तुरंत बाद टैंकर आग की लपटों में घिर गया। धमाके के चलते आग तेजी से फैल गई और घटनास्थल से घना धुआं उठने लगा, जिससे राहत और बचाव टीमों को मौके के पास पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों को आशंका है कि टैंकर का ड्राइवर लापता हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना को लेकर बाकी जानकारी सामने आएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… गोवा के मंद्रेम में बीच किनारे भीषण आग, मौके पर पह