तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची। अधिकारियों ने उन्हें प्राइमरी शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में समन जारी किया है। अभिषेक बनर्जी को 15 जून को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। हालांकि, इस मामले में ED या अभिषेक बनर्जी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… जब कानून लागू करने वाले ही उगाही करने लगें, तो आम नागरिक शक की नजर से देखने लगता है- सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कथित उगाही के आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी