हिमाचल प्रदेश में अटल टनल के उत्तरी पोर्टल के पास मंगलवार रात कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में राजस्थान के सीकर निवासी कैलाश की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर निवासी आदित्य और राजस्थान के सीकर निवासी राजेंद्र व सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी पर्यटक मंगलवार रात मनाली से लाहौल जा रहे थे। रात करीब 10 बजे, अटल टनल के उत्तरी पोर्टल से बाहर निकलने के कुछ देर बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रा नदी की ओर जा गिरी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार के कारण चालक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।