सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी ट्रिब्यूनल अध्यक्षों, प्रेसिडेंटों और सदस्यों का कार्यकाल 8 सितंबर तक बढ़ा दिया। यह फैसला ट्रिब्यूनल के कामकाज को बिना किसी रुकावट के जारी रखने के लिए लिया गया है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने एक लंबित मामले की सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। इस मामले का जिक्र नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के सदस्य के संदर्भ में किया गया था, जिनका कार्यकाल जून में खत्म होने वाला है। उनका कार्यकाल भी 8 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। सुनवाई के दौरान, केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने केंद्र सरकार क