सरकार ने बताया है कि इस साल 25 मार्च 2026 तक टेक्निकल डिफेक्ट और मेंटेनेंस में देरी की वजह से 99 विमान ग्राउंड किए गए। राज्यसभा में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित जवाब में कहा कि टेक्निकल खराबी या मेंटेनेंस में देरी के कारण 2023 में 356, 2024 में 414, 2025 में 567 और 2026 में 99 विमान ग्राउंड हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट की कोई कमी नहीं है। आज की बाकी बड़ी खबरें… नौसेना को मिला AI कॉम्बैट सिस्टम दुनागिरी, दुश्मन को पहचानकर हमला-बचाव कर सकता है रक्षा पीएसयू जीआरएसई ने नौसेना को एआई आधारित कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम से लैस एडवांस्ड गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘दुनागिरी’ सौंप दिया है। 1