असम पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के पासपोर्ट विवाद के सिलसिले में 23 मई को पेश होने के लिए समन भेजा है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतरे; ट्रेन खाली थी, कोई हताहत नहीं उत्तराखंड के ऋषिकेश में योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 कोच पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन स्टेशन से कुछ दूरी पर डिरेल हुई। घटना के बा