भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल उड़ान परीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, रॉकेट का परीक्षण 60 किलोमीटर की उपयोगकर्ता-निर्धारित न्यूनतम दूरी के लिए किया गया और इसने तय लक्ष्य पर पूरी सटीकता के साथ निशाना साधा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि परीक्षण के दौरान रॉकेट ने योजना के अनुसार सभी इन-फ्लाइट युद्धाभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए। रॉकेट ने अनुमानित ट्रैजेक्टरी का पूरी तरह पालन करते हुए लक्ष्य को "टेक्स्टबुक प्रिसिजन" के साथ भेदा। पूरी उड़ान के दौरान तैनात सभी रेंज उपकरणों ने इसकी निगरानी की।
भास्कर अपडेट्स:भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया, 60 किमी तक सटीक निशाना लगाया
भारत ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) में पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफल उड़ान परीक्षण किया। अधिकारियों के अ…
