पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के बाद 6 लोगों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मौत की गुहार लगाई है। इन लोगों का कहना है कि स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) के बाद उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे उन्हें हिरासत में लेने के लिए जाने और डिटेंशन कैंप भेजने का डर सता रहा है। इन मौतों में एक रिटायर्ड सरकारी स्कूल की पूर्व हेडमिस्ट्रेस तैबुन्नेसा बेगम भी शामिल हैं। उनका कहना है कि पेंशन पेपर और पासपोर्ट जैसे वैध दस्तावेज होने के बावजूद नाम सूची से हटा दिया गया। सभी 6 लोगों ने एसडीओ कार्यालय के जरिए राष्ट्रपति को आवेदन देते हुए कहा कि डिटेंशन