राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उन्हें मामले का मुख्य आरोपी बताया है। गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। 19 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के दक्षिण बामुनिया गांव में बम बनाते समय हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही NIA ने हाल ही में मोल्ला के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। मोल्ला को पूछताछ के लिए NIA ऑफिस ले जाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं उन
भास्कर अपडेट्स:बंगाल के भांगर ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला गिरफ्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम ब्लास्ट मामले में पूर्व TMC विधायक सौकत मोल्ला को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने उन्हें म…
